
पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
सीपत ,,,, जिले में नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा 14मई को मुखबिर सूचना पर ग्राम बसहा धनुहार पारा में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी निर्मल कुमार धनुहार पिता कुंवर सिंह धनुहार उम्र 20 साल निवासी बसहा धनुहार पारा, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब को विधिवित जप्त कर आरोपी निर्मल कुमार धनुहार के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी- निर्मल कुमार धनुहार पिता कुंवर सिंह धनुहार उम्र 20 साल निवासी बसहा धनुहार पारा, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0









