Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने लौटाई परिवार की मुस्कान, आरोपी पहुंचा जेल

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

जिला बिलासपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस कप्तान  रजनेश सिंह के द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन तलाश एवं ऑपरेशन मुस्कान ने जिला में गुम हुए गुम इंसानों और नाबालिक बालक बालिकाओं को खोज कर उनके परिवारों को सुरक्षित लौटाया है, जिससे सैकड़ो पीड़ित परिवार के चेहरे पर खुशी के मुस्काने लौट आई है

पुलिस कप्तान  सिंह जी के सख्त निर्देशन के बाद जीरो टॉलरेंस टास्क मिलने पर माह अप्रैल में पूरे पुलिस बलों के द्वारा जोर शोर से गुम इंसानों और नाबालिक बालक बालिकाओं की खोजबीन पतातलाश का प्रयास किया गया, जिससे अपराध में संलिप्त हुए बहुत से आरोपियों को जेल भी भेजा गया है, गुम इंसानों के साथ-साथ नाबालिक बालक बालिकाओं के सैकड़ों अपहरण के मामलों को भी सुलझाने में पुलिस को सराहनीय सफलता मिली है , जिसके चलते आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया है ।

इसी कड़ी में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं कोटा के पुलिस अनुभागीय अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जूनापारा के संजीव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज ग्राम पाली के निवासी आरोपी करन मरकाम को थाना तखतपुर के अपराध क्रमांक 249/26 ,धारा – 137 (2),65(1) बी. एन . एस. एवं धारा – 4 पास्को एक्ट में गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया है। , बिलासपुर पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली इस बड़ी सफलता से और आरोपी को जेल भेजने से पीड़ित परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है, पीडित परिवार पक्ष ने और जूनापारा चौकी क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक माह के भीतर 03 से 04 नाबालिक पीड़िताओ को और लगभग 10 से 12 गुम इंसानों को खोजने की सफलता प्राप्त होने पर जूनापारा पुलिस स्टॉफ की और वरिष्ठ पुलिस कप्तान  सिंह द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान की खूब प्रशंसा की है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp