Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

माली बाड़ी रतनपुर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा और रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर

रतनपुर….माली बाड़ी रतनपुर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

स्वर्गीय रामसनेही पांडेय की स्मृति में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।कथा व्यास भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा तथा रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम और भाव के अधीन रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान को भोग-विलास नहीं, बल्कि भक्तों का निष्कपट प्रेम और सच्चा भाव प्रिय है। जब-जब भक्तों पर संकट आता है, तब भगवान उनकी रक्षा के लिए स्वयं अवतार लेते हैं।

कथा के दौरान गोवर्धन पूजा और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जैसे ही विवाह प्रसंग शुरू हुआ, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया और भक्ति भाव में झूमते नजर आए।

इस अवसर पर महंत तारकेश्वर पुरी महाराज,पद्मिनी माँ,पं.आनंद नगरकर, के.आर. कौशिक, शंकर लाल पटेल,लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, कन्हैया यादव, किशोर महावर,संतोष तिवारी,पं. ओमप्रकाश दुबे,चंद्रशेखर दुबे,संतोष गुप्ता,वार्ड पार्षद मनोज पाटले,मनोज यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजक पांडेय परिवार ने कथा में पधारे सभी संत-महात्माओं, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए अंतिम दिवस तक कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp