
*महुआ शराब बिक्री पर बेलगहना पुलिस का प्रहार*
चौकी प्रभारी बेलगहना ने कहा कि किसी भी सूरत पर अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा
बेलगहना:—चौकी प्रभारी बेलगहना जब से पदस्थ हुए हैं तब से अपराधी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए यह संदेश दे रहे हैं कि अपराध करने वाले को किसी भी सूरत पर बक्सा नहीं जाएगा पत्रकार वार्ता के साथ उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा जो भी मृत किया जा रहे हैं उसे पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए हमें ऊपर से आदेश मिला है और किसी भी सूरत पर अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा
उच्च अधिकारी के दिशा निर्देश मेंउमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह के द्वारा चेतना अभियान के तहत नशामुक्त समाज बनाये जाने एवं नशे का कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के संबंध में प्राप्त निर्देशों के परिपालन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 15.06.2026 को बेलगहना पुलिस के द्वारा विष्णु खण्डेय पिता फागुराम खांडे उम्र 50 निवासी करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब कीमती -2000 रु को उसके बाड़ी से जप्त किया गया एवं दुर्गेश धनुहार पिता बजरंग धनुहार उम्र 25 वर्ष साकिन सरगोड़ चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब,कीमती 900 रु शराब बिक्री रकम 200 रु कुल कीमती -1100 रु को उसके घर के बाड़ी मे जप्त कर उक्त आरोपियों का कृत्य धारा 34(2),34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरप्तारी के कारणों से अवगत कराकर विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी एन बनाफर, ASI भारतलाल राठौर,प्रआर राधेश्याम मरावी आरक्षक ईश्वर नेताम, संजय कश्यप की विशेष योगदान रहा है चौकी प्रभारी बेलगहना ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से अपराध पर अंकुश लगाने का काम लगातार हम करते रहेंगे









