
नए सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस, एबीओ ने किए विद्यालयों के दौरे
विद्यालयों में उपस्थिति,स्वच्छता और शिक्षण व्यवस्था की हुई जांच
रतनपुर…..कोटा क्षेत्र में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। विकासखंड शिक्षा कार्यालय कोटा की एबीओ संध्या जायसवाल और संकुल प्रभारी सुधांशु तिवारी ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही स्कूलों में नए सत्र की तैयारियों की भी समीक्षा की गईअधिकारियों ने शिक्षकों से चर्चा कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एबीओ संध्या जायसवाल ने नियमित अध्ययन-अध्यापन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।वहीं संकुल प्रभारी सुधांशु तिवारी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी शिक्षकों को समर्पित भाव से कार्य करना होगा।विद्यालय खुलते ही शिक्षा विभाग के इस सक्रिय निरीक्षण अभियान को शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।”बेहतर शिक्षा, बेहतर भविष्य…नए सत्र में शिक्षा विभाग की सख्त निगरानी जारी।”








