Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस बार मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल छत्तीसगढ़ की दहलीज पर आकर ठहर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को मानसून आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है, जबकि छत्तीसगढ़ में इसकी एंट्री अभी बाकी है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून 13 जून के आसपास पहुंच जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने के कारण इसकी गति धीमी हो गई है।
वहीं मध्य प्रदेश में भी मानसून की दस्तक में देरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 19 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
हालांकि दोनों राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। इसके चलते कई इलाकों में बारिश हो रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।
उधर मध्य प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल सहित सागर, रायसेन और सीहोर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
फिलहाल लोगों को मानसून की आधिकारिक दस्तक का इंतजार है, लेकिन प्री-मानसून बारिश ने गर्मी से जरूर राहत दिलाई है।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह
आज फोकस में

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह

<span style=छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद">
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
आज फोकस में

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर
आज फोकस में

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा
आज फोकस में

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp