Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन 12 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। इस संबंध में औपचारिक निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह निर्वाचन साहू छात्रावास परिसर, राजिम में संपन्न होगा। जारी सूचना के अनुसार मतदाता सूची जमा कराने की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप कराई जा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नारायण साहू के नेतृत्व में चुनाव संपन्न होगा ।वहीं निर्वाचन कार्य के पर्यवेक्षण हेतु बोधन साहू को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 15 जून से 25 जून 2026 तक मतदाता सूची एवं संबद्धता शुल्क जमा करने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने साहू छात्रावास परिसर पहुंचकर सहायक निर्वाचन अधिकारियों से मुलाकात की और प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी रविशंकर साहू, नूतन साहू तथा सदस्य रामकुमार साहू उपस्थित रहे।मतदाता सूची जमा करने के लिए आज परीक्षेत्र साहू समाज राजिम के अध्यक्ष प्रकाश साहू सचिव लीला राम साहू एवं नगर साहू संघ राजिम के सचिव राजू साहू कोषाध्यक्ष तरुण साहू एवं अन्य संबद्ध इकाइयों के पदाधिकारी भी चुनाव कार्यालय पहुंचे, जहां मतदाता सूची जमा कर रसीद प्राप्त की गई। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 28 जून 2026 को मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया जाएगा। 4 जुलाई 2026 को दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 5 जुलाई 2026 को नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी। और 12 जुलाई 2026 को मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।इस निर्वाचन में समिति के कुल पाँच पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (दो पद) एवं संगठन सचिव (दो पद)—के लिए चुनाव होगा। निर्वाचन से संबंधित सभी नियम एवं शर्तें अधिसूचना में स्पष्ट रूप से उल्लेखित हैं। चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने विभिन्न जिलों का दौरा कर जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया। तथा समिति के सभी आजीवन सदस्य तथा पात्र मतदाताओं से अपील किया की निर्धारित समय सीमा में सहभागिता निभाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाएं।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह
आज फोकस में

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
आज फोकस में

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर
आज फोकस में

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित

<span style=12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा">
आज फोकस में

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp