Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनूठी पहल शुरू की है। आज 16 जून से जिले के स्कूलों में “यातायात की पाठशाला” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में सरकंडा स्थित ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में इस अभियान की शुरुआत हुई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने कहा कि सड़क पर हमारी छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी को यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए।


इस दौरान यातायात के मास्टर ट्रेनर एवं पूर्व सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों, दुर्घटनाओं के कारण और उनके निवारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही राहवीर योजना और आधुनिक यातायात प्रबंधन प्रणाली के बारे में भी जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस ने सभी छात्र-छात्राओं को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करते हुए उनसे अपने परिवार और आसपास के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नाबालिग बच्चों द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाने के दुष्परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि ऐसे मामलों में उनके माता-पिता को भी कानूनी कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।


यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों का पालन करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। स्कूल की प्राचार्य निवेदिता सरकार ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह
आज फोकस में

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
आज फोकस में

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

<span style=स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर">
आज फोकस में

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा
आज फोकस में

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp