Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 39,075 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा:— राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत विकासखंड कोटा में 28 जून से तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान 5 वर्ष से कम आयु के 39,075 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पूरे विकासखंड में 264 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां पहले दिन बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून को सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर सुबह से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए होंगे।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि वे 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को, चाहे उसे पहले भी पोलियो की खुराक मिल चुकी हो, इस अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पोलियो वैक्सीन उपलब्ध रहेगी तथा प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। अभियान की सतत निगरानी भी की जाएगी ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
खंड चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” केवल एक नारा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक इस जनहित अभियान में भागीदारी निभाएं और अपने आसपास के परिवारों को भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित करें, ताकि विकासखंड कोटा को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा
आज फोकस में

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त
आज फोकस में

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp