Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर नगर पालिका में 5 एल्डरमेन नियुक्त, सुरेश सोनी समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी,,छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर:— छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) की नियुक्ति करते हुए रतनपुर नगर पालिका के लिए पांच एल्डरमैनों के नामों की घोषणा की है। शासन के आदेश के बाद नगर में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में उत्साह का माहौल है।

इन पांच नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार दिनेश प्रभाकर, लोकेश्वर तिवारी, विनोद जायसवाल, सुरेश सोनी और संतोष यादव (दल्लू) को रतनपुर नगर पालिका का एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्त सदस्यों को नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर विकास से जुड़े फैसलों में निभाएंगे अहम भूमिका

एल्डरमेन के रूप में नियुक्त सदस्य नगर पालिका परिषद की बैठकों में भाग लेंगे तथा विभिन्न समितियों के कार्यों और नगर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उनके अनुभव का लाभ नगर के विकास कार्यों में मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सक्रिय और अनुभवी लोगों को नगर प्रशासन से जोड़कर विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से रतनपुर नगर पालिका की कार्यप्रणाली और विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

नगर में खुशी का माहौल

एल्डरमेन नियुक्ति की घोषणा के बाद नियुक्त सदस्यों के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेनों को बधाई देते हुए नगर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp