Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो साल से ‘तालाब’ बना खेत, भारतमाला निर्माण पर किसान का फूटा गुस्सा; रास्ता बंद, फसल चौपट, प्रशासन से लगाई गुहार

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

धरमजयगढ़ :—भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना से प्रभावित एक किसान ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बायसी कॉलोनी निवासी लक्ष्मी मजूमदार ने कलेक्टर रायगढ़ को सौंपे आवेदन में आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से उनका खेत पिछले दो वर्षों से हर बरसात में जलमग्न हो जाता है। खेत में पानी भरने के कारण खेती पूरी तरह प्रभावित हो रही है और कृषि कार्य करना मुश्किल हो गया है।

किसान का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान खेत के एक हिस्से में मलबा और राखड़ डाल दिए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। जल निकासी का प्राकृतिक मार्ग बंद होने से बरसात का पानी खेत में ही जमा रहता है, जिससे उपजाऊ भूमि तालाब जैसी दिखाई देने लगी है।

इतना ही नहीं, किसान का कहना है कि खेत और मकान तक पहुंचने का रास्ता भी बाधित हो गया है। इससे रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ खेती-किसानी के कार्यों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसान ने आरोप लगाया कि न तो संबंधित विभाग और न ही निर्माण एजेंसी ने समस्या के समाधान के लिए गंभीर पहल की।

कलेक्टर को दिए गए आवेदन में मांग की गई है कि भारतमाला परियोजना से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदार को तत्काल निर्देश देकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, खेत में डाला गया मलबा हटाया जाए तथा खेत और मकान तक पहुंचने का रास्ता बहाल कराया जाए, ताकि आगामी खरीफ सीजन में खेती सुचारु रूप से हो सके।

अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के इस मौसम में किसान को लगातार तीसरे वर्ष भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

<span style=दो साल से ‘तालाब’ बना खेत, भारतमाला निर्माण पर किसान का फूटा गुस्सा; रास्ता बंद, फसल चौपट, प्रशासन से लगाई गुहार">
आज फोकस में

दो साल से ‘तालाब’ बना खेत, भारतमाला निर्माण पर किसान का फूटा गुस्सा; रास्ता बंद, फसल चौपट, प्रशासन से लगाई गुहार

विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को
आज फोकस में

विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

बिलासपुर में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप: बिना भुगतान मुर्गे ले जाने, मारपीट और ₹50 हजार की अवैध वसूली की शिकायत
आज फोकस में

बिलासपुर में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप: बिना भुगतान मुर्गे ले जाने, मारपीट और ₹50 हजार की अवैध वसूली की शिकायत

भेण्डरी क्रिकेट क्लब द्वारा 4 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
आज फोकस में

भेण्डरी क्रिकेट क्लब द्वारा 4 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी
आज फोकस में

प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी

नकटी गांव के पुरानी बसाहट के मकानों को ध्वस्त करना, बेहद नींदनीय
आज फोकस में

नकटी गांव के पुरानी बसाहट के मकानों को ध्वस्त करना, बेहद नींदनीय

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp