Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलगहना में रामकथा से भक्तिमय हुआ माहौल, ऋषिकेश से आए संतों के प्रवचन सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बेलगहना :—नगर में आयोजित दिव्य एवं दुर्लभ सत्संग तथा श्रीराम कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। 6 जुलाई से शुरू हुआ सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 12 जुलाई तक चलेगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचकर संतों के प्रवचन सुन रहे हैं और भजन-कीर्तन में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
आयोजन में ऋषिकेश से पधारे संत-महात्मा भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सेवा, त्याग और सनातन संस्कृति के महत्व पर आधारित कथा का रसपान करा रहे हैं। संतों ने अपने प्रवचनों में कहा कि वर्तमान समय में परिवार और समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है। श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही सुखी और संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठता है। भजन-कीर्तन और सत्संग के बीच श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।
आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा लगाया गया धार्मिक साहित्य का विशेष स्टॉल है। यहां श्रीमद्भगवद्गीता, रामचरितमानस, धार्मिक एवं संस्कारमयी पुस्तकें तथा अन्य आध्यात्मिक साहित्य 50 प्रतिशत विशेष रियायत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पुस्तकों की खरीदारी भी कर रहे हैं।
दुर्लभ सत्संग आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और इष्ट-मित्रों सहित इस पावन आयोजन में शामिल होकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करें और श्रीराम कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से समृद्ध बनाएं।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp