Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कक्षा 5 की छात्रा ने लहराया परचम, चार बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में हासिल की सफलता

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, इसे साबित कर दिखाया है शासकीय प्राथमिक शाला जमुनाही तिलकडीह, विकासखंड कोटा, जिला बिलासपुर की होनहार छात्रा कु. अदिति सिंह जगत ने। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) प्रवेश परीक्षा 2026–27 में अदिति ने अनुसूचित जनजाति बालिका वर्ग में पूरे बिलासपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, विकासखंड और जिले का गौरव बढ़ाया है।

अदिति की उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि वह कक्षा पाँचवीं स्तर की ऐसी छात्रा बन गई हैं, जिनका चयन सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना जैसी चारों प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में हुआ है। ग्रामीण अंचल से निकलकर हासिल की गई यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक राज्य के उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसका संपूर्ण व्यय विभाग द्वारा वहन किया जाता है।

इस सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम की मेहनत और नवाचारी शैक्षणिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के सत-प्रतिशत नामांकन और शून्य ड्रॉपआउट के लक्ष्य को साकार करने के लिए गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चों को पालकों की सहमति से विद्यालय समय के अतिरिक्त अपने घर पर रखकर निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। उनके मार्गदर्शन में हर वर्ष अनेक विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन हो रहा है।

अदिति सिंह जगत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि अदिति आगे भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगी।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp