
रतनपुर…कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद रतनपुर के लिए रियाज अहमद खोखर को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
छात्र राजनीति से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
रियाज अहमद खोखर वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। वे रतनपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय पीरदिन खोखर के पौत्र हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से होने के कारण उन्होंने छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और पूर्व में ब्लॉक एनएसयूआई के उपाध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
जनहित के मुद्दों पर रहे मुखर
रियाज खोखर नगर के विभिन्न जनहित और स्थानीय समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए विधायक ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर नगर कांग्रेस कमेटी और पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रियाज खोखर ने जताया आभार
नियुक्ति के बाद रियाज खोखर ने कहा कि विधायक ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक की मंशा के अनुरूप नगर विकास और जनहित के मुद्दों पर सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।

रतनपुर नगर पालिका परिषद को मिला नया विधायक प्रतिनिधि, रियाज खोखर की नियुक्ति">







