Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तखतपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर का भरमार

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर,,,जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसी का फायदा उठाकर गांव-गांव में झोलाछाप डॉक्टर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री और चिकित्सकीय अनुमति के ये लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। कई तथाकथित डॉक्टर घर-घर जाकर मरीजों को इंजेक्शन लगाने, ड्रिप चढ़ाने और दवाइयां देने का काम कर रहे हैं, जबकि कई गांवों में क्लीनिक खोलकर खुलेआम उपचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत में जगह-जगह मेडिकल खोलकर मेडिकल स्टोर के आड़ में खुलेआम झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा समय-समय पर होने वाली कार्रवाई के बावजूद इनकी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।

बता दे जिले के तखतपुर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों का नेटवर्क सक्रिय बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मजबूरी, अस्पतालों की दूरी और तत्काल इलाज की जरूरत का फायदा उठाकर ये मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। कई स्थानों पर इनके द्वारा मेडिकल दुकान भी संचालित की जा रही है,जहां बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाइयों की बिक्री की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बिना जांच और सही जानकारी के दी जाने वाली दवाइयां तथा इंजेक्शन मरीजों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। गलत उपचार के कारण कई मरीजों की हालत बिगड़ चुकी है, जबकि पूर्व में ऐसे मामलों में लोगों की जान जाने की घटनाएं भी सामने आ चुकी
हैं। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर व कोटा को पत्र जारी कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टरी करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के
निर्देश दिए है।

बारिश में बढ़ जाती है झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता

जैसी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ते हैं। अस्पतालों में भीड़ और गांवों में स्वास्थ्य बारिश के मौसम में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, डायरिया, उल्टी, मलेरिया और टाइफाइड सुविधाओं की कमी का फायदा उठाकर झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हो जाते हैं। तत्काल इलाज का झांसा देकर वे मरीजों को इंजेक्शन, ग्लूकोज और दवाइयां देते हैं, जिससे कई बार गंभीर दुष्परिणाम सामने आते हैं

चार सदस्यीय संयुक्त टीम करती है कार्रवाई

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चार विभागों की संयुक्त टीम गठित की जाती है। इसमें संबंधित क्षेत्र के बीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार और स्थानीय थाना पुलिस शामिल रहती है। यह टीम क्लीनिकों की जांच करती है, दस्तावेजों का सत्यापन करती है और बिना वैध योग्यता इलाज करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करती है।

बेखौफ होकर झोलाछाप डॉक्टर करते है प्रैक्टिस

जिले में एक नहीं बल्कि कई झोलाछाप डॉक्टर है।जिनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि बेखौफ होकर अपना क्लीनिक चला रहे है।जिनको इस बात का जरा भी डर नहीं है कि कल को किसी के शिकायत के दिया तो क्या होगा।बल्कि बेखौफ और बिंदास होकर अपने क्लीनिक का संचालन करते है।जिनको न तो जिला प्रशासन का डर है और न ही सीएमएचओ का,यही कारण है कि झोलाछाप डॉक्टर गली गली और हर गांव में अपना अवैध क्लीनिक चला रहे है। इतना ही नहीं झोलाछा डॉक्टरो का बिलासपुर जैसे शहर के बड़े क्लीनिक में भी दबदबा बना रहता है इसका कारण यह है कि गांव के मरीजों को कमीशन बेस पर शहर के बड़े निजी चिकित्सालय में भेजा जाता है निजी चिकित्सालय में मरीज से भरपूर पैसे की वसूली की जाती है वसूली के पश्चात झोला छाप डॉक्टर को उसका कमीशन दे दिया जाता है यही क्रम कई वर्षों से चला रहा है संबंधित विभाग के द्वारा ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम लगाने का कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है मरीज के जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है

जिले मे दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर चलाई जा रही है भ्रामक खबरें मामले पर कोंडागांव प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौपा मामले पर आवेदन
आज फोकस में

जिले मे दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर चलाई जा रही है भ्रामक खबरें मामले पर कोंडागांव प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौपा मामले पर आवेदन

<span style=तखतपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर का भरमार">
आज फोकस में

तखतपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर का भरमार

35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत रांक हाई स्कूल में बेटियों को मिली रफ्तार – साइकिल से अब सपनों की उड़ान
आज फोकस में

मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत रांक हाई स्कूल में बेटियों को मिली रफ्तार – साइकिल से अब सपनों की उड़ान

रतनपुर नगर पालिका परिषद को मिला नया विधायक प्रतिनिधि, रियाज खोखर की नियुक्ति
आज फोकस में

रतनपुर नगर पालिका परिषद को मिला नया विधायक प्रतिनिधि, रियाज खोखर की नियुक्ति

11 जुलाई को प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सिर्रीखुर्द में प्रवेश उत्सव, विदाई समारोह एवं प्रतिभा सम्मान का होगा भव्य आयोजन
आज फोकस में

11 जुलाई को प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सिर्रीखुर्द में प्रवेश उत्सव, विदाई समारोह एवं प्रतिभा सम्मान का होगा भव्य आयोजन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp