Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजनांदगांव के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज की उच्च स्तरीय जांच की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

26 करोड़ के रेल ओवरब्रिज में दरारों पर डॉ. रमन सिंह गंभीर, लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की मांग

रायपुर, :— छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के बरगा, आलीवारा एवं मुसरा के समीप निर्मित रेल ओवरब्रिज में आई दरारों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर जोन, नागपुर मंडल) अंतर्गत डोंगरगढ़-राजनांदगांव रेलखंड पर ग्राम बरगा, आलीवारा एवं मुसरा के समीप प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से रेल ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था, जिसका लोकार्पण जून 2026 में हुआ था।

उन्होंने बताया कि 4 एवं 5 जुलाई को जिले में हुई भारी वर्षा के बाद ओवरब्रिज में लगभग 60 से 70 फीट लंबी तथा 15 से 20 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें दिखाई दी हैं। इससे पुल की सुरक्षा एवं निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। लोकार्पण के कुछ ही दिनों बाद इस प्रकार की क्षति अत्यंत चिंताजनक है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों में भी इसे लेकर गहरी चिंता और नाराजगी है।

डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए तथा निर्माण एजेंसी, ठेकेदार, परामर्शदाता और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी मांग की है कि ओवरब्रिज का तत्काल सुरक्षा परीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

अकलतरा में पहली बार विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज
आज फोकस में

अकलतरा में पहली बार विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

<span style=राजनांदगांव के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज की उच्च स्तरीय जांच की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र">
आज फोकस में

राजनांदगांव के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज की उच्च स्तरीय जांच की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

जिले मे दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर चलाई जा रही है भ्रामक खबरें मामले पर कोंडागांव प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौपा मामले पर आवेदन
आज फोकस में

जिले मे दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर चलाई जा रही है भ्रामक खबरें मामले पर कोंडागांव प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौपा मामले पर आवेदन

तखतपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर का भरमार
आज फोकस में

तखतपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर का भरमार

35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp