Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अकलतरा में पहली बार विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल, सभी धर्मों एवं समुदायों के नागरिकों से सहभागिता की अपील

बिलासपुर:— समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अकलतरा में पहली बार विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार, 11 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मुस्लिम सराय, अकलतरा में किया जाएगा।

शिविर में क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आमजन का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. शगुफ्ता परवीन, डॉ. सतीश कौशिक, डॉ. रविकांत सिंह एवं डॉ. नईम खान अपनी सेवाएं देंगे। वहीं स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का संस्था की ओर से सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था के कोर मेंबर तनवीर शादाब की अध्यक्षता में किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक हाजी मोहम्मद इमरान, संस्थापक अलीम अंसारी, शब्बीर सिद्दीकी, हसन अली, वसीम अंसारी, सज्जाद अंसारी, श्रुति अरुण केडिया सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।

संस्था के संस्थापक अलीम अंसारी ने कहा कि बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। साथ ही रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए!


उन्होंने अकलतरा एवं आसपास के सभी धर्मों और समुदायों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की इस मुहिम में सहभागी बनने की अपील की और उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देना तथा मानव सेवा की भावना को मजबूत करना है।

संस्था ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

<span style=अकलतरा में पहली बार विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज">
आज फोकस में

अकलतरा में पहली बार विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

राजनांदगांव के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज की उच्च स्तरीय जांच की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
आज फोकस में

राजनांदगांव के बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज की उच्च स्तरीय जांच की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

जिले मे दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर चलाई जा रही है भ्रामक खबरें मामले पर कोंडागांव प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौपा मामले पर आवेदन
आज फोकस में

जिले मे दूसरे पंजीकृत अखबारों के नाम से एडिटिंग कर चलाई जा रही है भ्रामक खबरें मामले पर कोंडागांव प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौपा मामले पर आवेदन

तखतपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर का भरमार
आज फोकस में

तखतपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर का भरमार

35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp