
हरियाली की ओर कदम: पचरा स्कूल में लगाया गया नीम, बरगद और आंवला
वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ: पचरा में हुआ पौधरोपण अभियान
रतनपुर….पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला पचरा में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं और ग्रामीण युवाओं ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।विद्यालय परिसर में नीम, आंवला, नींबू और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
बच्चों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और वृक्षों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की।
भाजपा आईटी सेल प्रभारी एवं पंच अनिल कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के साथ-साथ बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़कर अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनिल कुमार पटेल, अजय सिंह, ओम कुमार साहू, किशन यादव और चंद्रपाल यादव सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्राथमिक शाला पचरा में हुआ वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प">






