Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मस्तूरी में बिजली व्यवस्था बेपटरी, कोनी फीडर की बदहाल लाइन से जनता परेशान

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

मस्तूरी /बिलासपुर :—बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी कोनी फीडर से जुड़े गांवों के लोगों को उठानी पड़ रही है। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कल शाम करीब 6 बजे बिजली बंद हुई, जो आज सुबह लगभग 9 बजे कुछ समय के लिए बहाल हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे फिर बिजली चली गई और शाम 4 बजे तक भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
ग्रामीणों का कहना है कि कोनी फीडर की हालत वर्षों से खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइन की स्थिति में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ। कहीं बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हैं, कहीं तार ढीले लटक रहे हैं तो कहीं पोल झुके हुए हैं। ऐसे में हल्की बारिश और हवा चलने पर भी फॉल्ट हो जाता है और घंटों बिजली बंद रहती है।
लोगों का आरोप है कि मस्तूरी बिजली कार्यालय में पिछले तीन महीने से जूनियर इंजीनियर (JE) की नियुक्ति नहीं है और पूरा काम केवल एई (AE) के भरोसे चल रहा है। वहीं मेंटेनेंस स्टाफ की कमी के कारण फॉल्ट सुधारने में भी काफी देर लगती है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हर साल गर्मी और बरसात से पहले मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था में कोई सुधार दिखाई नहीं देता। नतीजा यह है कि आम जनता को बार-बार बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या झेलनी पड़ रही है।
अब क्षेत्रवासियों की मांग है कि कोनी फीडर की जर्जर लाइन का स्थायी सुधार किया जाए, रिक्त पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की जल्द नियुक्ति हो तथा बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सके।

वार्ड क्रमांक 3 के स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत
आज फोकस में

वार्ड क्रमांक 3 के स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत

घर में 25 लाख की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, चोर निकला अपना ही नाती
आज फोकस में

घर में 25 लाख की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, चोर निकला अपना ही नाती

<span style=मस्तूरी में बिजली व्यवस्था बेपटरी, कोनी फीडर की बदहाल लाइन से जनता परेशान">
आज फोकस में

मस्तूरी में बिजली व्यवस्था बेपटरी, कोनी फीडर की बदहाल लाइन से जनता परेशान

प्राथमिक शाला पचरा में हुआ वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
आज फोकस में

प्राथमिक शाला पचरा में हुआ वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

किसी की पूरी दुनिया बचा सकती है।” कोटा विधायक की अनूठी पहल: रक्तदान से धड़केगी जिंदगी की नई उम्मीद
आज फोकस में

किसी की पूरी दुनिया बचा सकती है।” कोटा विधायक की अनूठी पहल: रक्तदान से धड़केगी जिंदगी की नई उम्मीद

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp