Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से दो दिवसीय संभागस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। राज्य सूचना आयोग के निर्देश पर संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के सभी आठ जिलों से 40 अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के पहले दिन अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम की प्रमुख धाराओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं दूसरे दिन आरटीआई आवेदनों के ऑनलाइन निराकरण, केंद्रीय और राज्य सूचना आयोग के महत्वपूर्ण निर्णयों तथा अधिनियम के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। एसएलएमटी और डीएलएमटी के प्रशिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण भी दिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अपने-अपने जिले और विकासखंड स्तर पर भी इसी प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि सूचना का अधिकार अधिनियम का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यशाला में उपायुक्त डॉ. स्मृति तिवारी, हरिशंकर चौहान, डॉ. आराध्या कुशवाह और लेखाधिकारी सुजाता पाण्डेय ने आरटीआई आवेदनों के निराकरण में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान से जुड़े अनुभव साझा किए।

समापन समारोह में संभागायुक्त सुनील जैन ने पूरे संभाग में व्यापक स्तर पर आरटीआई प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत बनाने का एक प्रभावी माध्यम है तथा इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है।

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा
आज फोकस में

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा
आज फोकस में

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम
आज फोकस में

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”
आज फोकस में

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”

<span style=आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर">
आज फोकस में

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp