Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच फैली शंकाओं और अफवाहों पर अब बिजली विभाग के आधिकारिक आंकड़ों ने विराम लगाने की कोशिश की है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अनुसार बिलासपुर नगर वृत्त में जुलाई 2026 के दौरान स्मार्ट मीटर वाले अधिकांश घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत में कमी दर्ज की गई है।

बिजली विभाग द्वारा जून और जुलाई 2026 के आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन में सामने आया है कि कुल 86 हजार 568 स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 81 प्रतिशत यानी 70 हजार 368 उपभोक्ता 400 यूनिट तक की खपत वाले वर्ग में रहे। जून की तुलना में जुलाई में कुल बिजली खपत 35.94 मिलियन यूनिट से घटकर 25.56 मिलियन यूनिट रह गई, यानी करीब 28.88 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
वहीं 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 31 हजार 176 से घटकर 16 हजार 200 रह गई, जबकि 600 यूनिट से अधिक खपत वाले वर्ग में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
बिजली विभाग का कहना है कि मानसून के दौरान तापमान कम होने से एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग घटा, जिसके कारण बिजली खपत स्वाभाविक रूप से कम हुई।
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने कहा कि ये सभी आंकड़े स्मार्ट मीटर की वास्तविक रीडिंग पर आधारित हैं। इससे स्पष्ट होता है कि स्मार्ट मीटर तेज चलने की धारणा निराधार है और मीटर वास्तविक बिजली खपत के अनुसार ही रिकॉर्ड करता है।
यानी बिजली विभाग का दावा है कि स्मार्ट मीटर बिजली बिल नहीं बढ़ा रहे, बल्कि मौसम और वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल तैयार हो रहा है। अब देखना होगा कि विभाग के इन आंकड़ों के बाद उपभोक्ताओं की शंकाएं कितनी दूर हो पाती हैं।

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा
आज फोकस में

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा
आज फोकस में

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा

<span style=स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम">
आज फोकस में

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”
आज फोकस में

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर
आज फोकस में

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp