Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:-सावन माह के पावन अवसर पर 10 अगस्त, सोमवार को आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज राजिम विधायक रोहित साहू ने सामाजिक पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

विधायक रोहित साहू ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे फनीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, फिंगेश्वर में पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए प्रातः 11:00 बजे ग्राम बोरसी पहुंचेंगे, जहां अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद यात्रा दोपहर 1:00 बजे ग्राम कोमा पहुंचेगी, जहां चाय-नाश्ते के उपरांत यात्रा आगे बढ़ेगी।

यात्रा 2:00 बजे राजिम नगर में प्रवेश कर शिवाजी चौक, सुंदरलाल शर्मा चौक, महामाया चौक, राजिमलोचन मंदिर होते हुए लक्ष्मण झूला के मार्ग से कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी।

विधायक रोहित साहू ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।

बैठक में सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा
आज फोकस में

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

<span style=10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा">
आज फोकस में

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम
आज फोकस में

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”
आज फोकस में

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर
आज फोकस में

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp