Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा दिनांक 04 अगस्त 2026 को समाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रांक, देवरी और जांजी में अध्ययनरत लगभग 400 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया। वर्षा ऋतु के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।

संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने सभी विद्यार्थियों को छाते वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा समिति के इस सहयोग के लिए आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को यह सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों ने संगवारी महिला समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्यागण एवं श्रीमती चंद्रकली, सरपंच (जांजी) तथा विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी जुलाई माह में एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीपत, नवाडीह सीपत, बाजार पारा सीपत एवं कर्रा में अध्ययनरत लगभग 230 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया था।

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा
आज फोकस में

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा

<span style=एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते">
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा
आज फोकस में

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम
आज फोकस में

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”
आज फोकस में

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर
आज फोकस में

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp