Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

अंधियारीपारा में कार्रवाई, 2 हजार रुपये की अवैध महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड

रतनपुर….बिलासपुर जिले की रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।मुखबिर की सूचना पर 5 अगस्त 2026 को ग्राम अंधियारीपारा चौक में पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मेलू सिंह मरावी (60 वर्ष), निवासी अंधियारीपारा लिम्हा, थाना रतनपुर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर एवं मोरध्वज चन्द्रा की विशेष भूमिका रही।

बड़ी खबर: — सोमवार को देंगे कलेक्टर को ज्ञापन :- बिहारी सिंह टोडर
आज फोकस में

बड़ी खबर: — सोमवार को देंगे कलेक्टर को ज्ञापन :- बिहारी सिंह टोडर

भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल: राशन कार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका में जमकर विरोध
आज फोकस में

भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल: राशन कार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका में जमकर विरोध

किसानों को बड़ी राहत: विधायक रोहित साहू के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी
आज फोकस में

किसानों को बड़ी राहत: विधायक रोहित साहू के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी

<span style=रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार">
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गनियारी जलाशय, पतोरा नहर लाइनिंग और ठाकुरदेव जलाशय का होगा कायाकल्प,जिले की तीन जलाशय परियोजनाओं के लिए मिली 11 करोड़ राशि की स्वीकृति
आज फोकस में

गनियारी जलाशय, पतोरा नहर लाइनिंग और ठाकुरदेव जलाशय का होगा कायाकल्प,जिले की तीन जलाशय परियोजनाओं के लिए मिली 11 करोड़ राशि की स्वीकृति

15 अगस्त की स्कूली रैली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ने की ट्रैफिक डायवर्जन की मांग
आज फोकस में

15 अगस्त की स्कूली रैली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ने की ट्रैफिक डायवर्जन की मांग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp