Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों को बड़ी राहत: विधायक रोहित साहू के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद :- क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू की त्वरित पहल और निर्देशों के बाद सिंचाई विभाग ने कुकदा पिकअप वियर से पानी डायवर्ट कर नहरों में छोड़ दिया है। इस फैसले से क्षेत्र के उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी जो बीते दिनों से सिंचाई के लिए पानी की किल्लत का सामना कर रहे थे। क्षेत्र में पानी की कमी के कारण किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही थीं और फसलों को बचाने के लिए पानी की नितांत आवश्यकता थी। किसानों की इस ज्वलंत समस्या को विधायक रोहित साहू ने गंभीरता से लिया और तत्काल जल संसाधन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की फसलों को सूखने से बचाने के लिए कुकदा पिकअप वियर से तुरंत पानी डायवर्ट कर वितरक नहरों में छोड़ी जाए। विधायक के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग ने कुकदा पिकअप वियर से पानी का प्रवाह शुरू कर दिया है

, जिससे अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है। कुकदा पिकअप वियर से पानी डायवर्ट किए जाने के बाद राजिम क्षेत्र के तीन प्रमुख डिस्टिब्यूटर्स फिंगेश्वर डिस्टिब्यूटर,रक्शा डिस्टिब्यूटर और परसदा डिस्टिब्यूटर के फसलों को नया जीवन मिलेगा।
इन तीनों डिस्टिब्यूटर्स में समय पर पानी छोड़े जाने से राजिम और फिंगेश्वर क्षेत्र के किसानों ने विद रोहित साहू का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि यदि सही समय पर पानी नहीं मिलता तो उनकी मेहनत और फसल दोनों बर्बाद हो सकती थीं। विधायक रोहित साहू की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए फिंगेश्वर, रक्शा और परसदा डिस्टिब्यूटर क्षेत्र के किसान भाइयों ने उनका सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

बड़ी खबर: — सोमवार को देंगे कलेक्टर को ज्ञापन :- बिहारी सिंह टोडर
आज फोकस में

बड़ी खबर: — सोमवार को देंगे कलेक्टर को ज्ञापन :- बिहारी सिंह टोडर

भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल: राशन कार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका में जमकर विरोध
आज फोकस में

भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल: राशन कार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका में जमकर विरोध

<span style=किसानों को बड़ी राहत: विधायक रोहित साहू के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी">
आज फोकस में

किसानों को बड़ी राहत: विधायक रोहित साहू के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गनियारी जलाशय, पतोरा नहर लाइनिंग और ठाकुरदेव जलाशय का होगा कायाकल्प,जिले की तीन जलाशय परियोजनाओं के लिए मिली 11 करोड़ राशि की स्वीकृति
आज फोकस में

गनियारी जलाशय, पतोरा नहर लाइनिंग और ठाकुरदेव जलाशय का होगा कायाकल्प,जिले की तीन जलाशय परियोजनाओं के लिए मिली 11 करोड़ राशि की स्वीकृति

15 अगस्त की स्कूली रैली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ने की ट्रैफिक डायवर्जन की मांग
आज फोकस में

15 अगस्त की स्कूली रैली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ने की ट्रैफिक डायवर्जन की मांग

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp