
कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
हमने जो घोषणा किया उसे अंत तक पूरा भी क्या इसलिए अधिकारी गण कार्यवाही करे अन्यथा जिम्मेदार स्वयं होंगे
*विधानसभा तखतपुर*
*जब तक हम रहेंगे , अवैध कार्यों का विरोध जारी रहेगा* / *बिहारी सिंह टोडर*
*तखतपुर विधानसभा में अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं का भरमार, इसमें अधिकारी भी शामिल*
*संकल्प ,जन कल्याण समाज सेवा संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य (आर.टी.आई. विभाग) बिहारी सिंह टोडर ने कहा की तखतपुर विधानसभा के कई ग्रामों में अवैध प्लाटिंग, उसमे शासकीय जमीन को कब्जा कर जनता को छोटे छोटे टुकड़े में बेचने का कार्य, बाउंड्रीवाल, रोड निर्माण का कार्य,कालोनी निर्माण कार्य बिना रेरा की अनुमति से किया जा रहा है और छत्तीसगद शासन को लाखो रुपए का आर्थिक हानि पहुचाई जा रही है*
*हमारी एक टीम तखतपुर विधानसभा में भूमाफियाओं व अवैध रूप से जमीन का क्रय विक्रय करने वालो के सर्वे कर रही है जिसमे कुछ की जानकारी एकत्र कर कलेक्टर द्वारा इस कार्य के लिए बनाई गई 9 सदस्सीय टीम को भेजी जा रही है और उसके बाद छत्तीसगढ़ शासन को भेजी जायेगी*
*हमने अवैध प्लाटिंग कर जमीन का क्रय विक्रय करने वाले भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के मांग,तखतपुर एस. डी. एम. और गनियारी तहसील में किया है किंतु अधिकारी गण अभी तक कार्यवाही नही किए है
यदि कार्यवाही नही होती है तो हम बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन देकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे,यदि उसके बाद भी उन लोगो पर कार्यवाही नही होती है तो हम एक जनहित याचिका माननीय न्यायालय हाईकोर्ट में दायर करेंगे, जिसमे अधिकारियों को भी पार्टी बनाई जायेगी*,

(1) *ग्राम गनियारी में तहसील कार्यालय के पीछे लगी हुई अवैध प्लाटिंग हो रहा है जिसे गनियारी तहसीलदार अनजान बने हुए है , खसरा नंबर 55/1, 55/2, 56 मात्र 1 एकड़ 28 डिसमिल जमीन है किंतु लगभग 2.5 (ढाई)एकड़ जमीन पर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है जिसमे लगभग 1 एकड़ से ज्यादा जमीन शासकीय है जिसे अवैध कब्जा कर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है और न ही र्रेरा से अनुमति ली गई है,*
(2) *इसी प्रकार ग्राम पेंडारी खसरा नंबर 774/7 774/8, 774/1 सहित आसपास के खसरा नंबर पर द्रोणा पब्लिक स्कूल के बाजू में भू माफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग कर कालोनी निर्माण किया जा रहा है,जबकि रेरा से कोई अनुमति नहीं लिया गया है*,
(3) *ग्राम गनियारी पानी टंकी के पास अवैध प्लाटिंग का कार्य बिना रेरा की अनुमति से किया जा रहा है*,
(4) *ग्राम चोरभटी कला बिजली सब स्टेशन के पास अवैध प्लाटिंग का कार्य मुर्तजा खान द्वारा किया जा रहा है, जबकि रेरा से कोई अनुमति नहीं लिया गया है*,
*ग्राम पेंडारी खसरा नबर 731/1 सहित आसपास के खसरा नंबर पर अवैध रूप से प्लाटिंग कार्य जारी है,खसरा नंबर 720 शासकीय जमीन पर बिल्डर मुर्तजा हुसैन का अवैध कब्जा कर बाउंड्रीबल कालोनी निर्माणकिया जा रहा है, इस प्रकार से तखतपुर विधानसभा के कई जगह अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य, रोड, नाली, बाउंड्रीबाल, बिना रेरा की अनुमति से किया जा रहा है जिसका रिपोर्ट हम छत्तीसगढ़ शासन को सबूत के साथ भेजेंगे,उसके बाद भी कार्यवाही नही होगी तो हम आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और उससे भी कार्यवाही नही हुई तो हम सभी अवैध प्लेटिन कार्य के विरुद्ध एक जनहित याचिका दायर करेंगे*,

बड़ी खबर: — सोमवार को देंगे कलेक्टर को ज्ञापन :- बिहारी सिंह टोडर">







