
रतनपुर के प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर में सनसनीखेज घटना, अमरूद के पेड़ पर गमछे के सहारे लगाई फांसी; आत्महत्या का कारण अज्ञात
रतनपुर….जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चमरा राम सिदार (70 वर्ष), निवासी ग्राम चोरभट्ठी गनियारी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि चमरा राम सिदार पिछले करीब एक माह से मंदिर परिसर में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वह मंदिर के सहायकों के साथ अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे। सभी लोग रात में वापस मंदिर लौट आए थे।शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक चमरा राम सिदार मंदिर में सामान्य रूप से पूजा-पाठ करते दिखाई दिए। इसके कुछ समय बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञ स्थल के पास एक अमरूद (बिही) के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगा ली।घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं
प्रारंभिक जांच में वृद्ध द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और मृतक से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।रतनपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने मंदिर परिसर में दी जान, फांसी के फंदे पर मिला शव">








