
समाज शिक्षित बने संगठित रहे संस्कारवान बने,,,,दिलीप लहरिया
सीपत,,,,, सीपत क्षेत्र के ग्राम लूतरा शरीफ में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस रैली निकालकर भाईचारा एवं मानवता का संदेश देकर मनाया गया l सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा आदिवासी समाज के इष्ट देवों की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई l आदिवासी समाज के द्वारा सर्व समाज के लिए एक सर्व सुविधा युक्त लाइबेरी की मांग विधायक से की l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल जंगल और जमीन की रक्षा करने वाला आदिवासी समाज ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने में आगे आये है l बच्चों को शिक्षित कर संस्कारवान बनाए l ऐसे कार्यक्रमों को समाज अनवरत बनाए रखे l जिससे बच्चों के मन में जागरूकता, जिज्ञासा जागरूक होकर संस्कारित बने l मै सभी के आशिर्वाद से समाज को आगे बढ़ाए जाने एक संकल्प लिए बढ़ता चला जा रहा हु l साथ मै जब जहां भी जाता हु देश प्रदेश में मल्हार और लूतरा शरीफ का नाम पहले लेता हु l सर्व समाज के लिए उन्होंने एक लाइब्रेरी के आदिवासी समाज को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की l
अखिल गोंड समाज महासभा जेवरा सचिव जीपी राज ने कार्यक्रम को जागरुकता प्रदान करने और आगे बढ़ने की बात करते हुए कहा कि बिना शिक्षा के समाज आगे नहीं बढ़ता,बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें,समाज को संगठित होनी की जरूरत है l बाबा साहब के आदर्शो को आत्मसात करें शिक्षित बने , संगठित रहे, संघर्ष करें l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,अध्यक्षता चंद्रमणि मेरावी सरपंच, विशिष्ट अतिथि जी पी राज,भागवत सिंह आर्मोर, देवेश शर्मा सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी, प्रदीप पाण्डेय अध्यक्ष प्रेस क्लब सीपत,नारायण सिंह मेरावी कार्तिक सिंह मेरावी, लखन धूलिया, किसान नेता प्रमोद जायसवाल,भरत मरकाम,सोहन पावले, भागीरथी पोर्ते,इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इकबाल हक ,उमेश कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित रहें l
समाज के प्रमुख लोगों में गोंडवाना कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र पोर्ते सचिव पुष्कर मेरावी चन्द्रलाल कमरो, कुबेर मेरावी, शत्रुहन मेरावी, जैतराम मेरावी, कलेश मेरावी,अर्जुन मेरावी, टीकम मेरावी, टीकम पोर्ते,राहुल मेरावी,श्रवण राज,राकेश पोर्ते,मिलन उइके,संजय मेरावी,फूल सिंह आर्मोर, श्रीमती सविता मेरावी, ऊषा मरावी, शिवमति सरुता, धनईया मरावी, ऊषा कमरों कार्यकम को मंचस्थ अतिथियों ने संबोधित किया l कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पोर्ते ने किया l

लुतरा में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया">








