Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— प्रयागराज में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बिलासपुर में भी किया गया। जिला शहर कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के युवा, आम नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष शहर सिद्धांशु मिश्रा के निर्देशानुसार और ब्लॉक क्रमांक-2 अध्यक्ष तज्जुमल हक के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 30 स्थित गोल बाजार में किया गया। तेज बारिश के बावजूद युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या कार्यक्रम में मौजूद रही और उन्होंने प्रयागराज से राहुल गांधी के संबोधन को सुना।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा अब अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहा है। पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में देरी, लंबित परीक्षाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों में नाराजगी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि युवाओं की मेहनत में कमी नहीं है, बल्कि व्यवस्था की जवाबदेही और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।


राहुल गांधी ने प्रयागराज में छात्रों की समस्याओं, उनके संघर्ष और परिवारों की परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि पार्टी युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र गंगोत्री, रश्मि सिंह, विजय पांडे, राजेश पांडे, देवेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, नरेंद्र बोलर, महेश दुबे, शिवा मिश्रा, तज्जुमल हक, साकेत मिश्रा, हितेश देवांगन, पिंकी बत्रा, राजेश शुक्ला, लक्की मिश्रा, गौरव ऐरी, शेख दुलारे, शहजादी कुरैशी, दीपांशु श्रीवास्तव, मो. शाहनवाज, नवीन दुबे, अर्पित केसरवानी, सुदेश दुबे, शंकर कश्यप, बॉबी थॉमस, सादाब खान, श्रवण श्रीवास्तव, नंदनी ठाकुर, राकेश सिंह, निखिल शर्मा, विक्की यादव, मुरारी दुबे, सुरेंद्र तिवारी, बापी डे, शान सिंह, अमन यादव, ऋषभ साहू, रिहान रात्रि, कमल कश्यप, पिंटू वर्मा, हरीश राजपूत, तिलक कश्यप, जित्तू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने और छात्रों के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।

<span style=प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना">
आज फोकस में

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप
आज फोकस में

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर
आज फोकस में

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन
आज फोकस में

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp