Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरकई में अधिकार मित्र धनबती कोर्राम एवं पुलिस विभाग के संयुक्त से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, मौलिक कार्तव्यों तथा दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान कर उन्हें अपने अधिकरों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने, किसी भी प्रकार के अन्याय अथवा अपराध के विरूद्ध आवाज उठाने तथा जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।
अधिकार मित्र धनबत्ती कोर्राम ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकरों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान पुलिस विभाग द्वरा विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की सलाह दी गई।
शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानून के प्रति समझ विकसित करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना
आज फोकस में

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप
आज फोकस में

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर
आज फोकस में

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन
आज फोकस में

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन

<span style=विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन">
आज फोकस में

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp