Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की गरिमामय उपस्थिति एंव पूर्व विधायक चंदन कश्यप व ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी जनसंपर्क अभियान तथा प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही स्मार्ट मीटर व्यवस्था एवं लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों के विरोध में प्रस्तावित जनांदोलन को लेकर साथ ही इस बैठक में संगठन विस्तार, सूच सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।*

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता बड़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था से परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके हितों की लड़ाई लड़ेगी। आगामी दिनों में कांग्रेस द्वारा बिजली बिल वृद्धि एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापक जनजागरण एवं जनांदोलन चलाया जाएगा। इसके अंतर्गगत गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।*

पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों में पूरी निष्ठ एवं एकजुटता के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा, कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है और जनता की समस्याओं के समाधान जारी रहेगा।*

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम,वरिष्ठ कोंग्रेसी श्याम दीवान,बस्तर जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र जैन,जिला उपाध्यक्ष निलय कश्यप,महामंत्री जीवन सेठिया,सालिक राम बघेल, अभिषेक बाजपेयी,अनिल बघेल, युवा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष बबलू बघेल,महिला ब्लॉक अध्यक्ष सावित्री यादव,वरिष्ठ कोंग्रेसी अचल बाजपेयी, वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामसुंदर पाण्डेय सत्यकांत कश्यप, मोसु बघेल, डमरू कश्यप,यशवंत मौर्य,लक्ष्मण दीवान, सोमारु कश्यप,एंव पदाधिकारीगण कांग्रेसजन बड़ी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे*

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना
आज फोकस में

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप
आज फोकस में

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर
आज फोकस में

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर

<span style=छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न">
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन
आज फोकस में

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp