Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अमरूद का पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर भी जोर दिया।

बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए और उन्होंने अमरूद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण की अनमोल धरोहर हैं। सिर्फ पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर पर्यावरण तैयार किया जा सकता है। हरियाली बढ़ेगी तो हमारा पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा।
उप मुख्यमंत्री ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से भी पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ललित प्रकाश पटैरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेकर कार्यक्रम में पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना
आज फोकस में

प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़े बिलासपुर के युवा, राहुल गांधी के विचारों को सुना

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप
आज फोकस में

आधी रात श्मशान में कथित तंत्र साधना! चीफ जस्टिस की फोटो से मचा हड़कंप

<span style=उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर">
आज फोकस में

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले- हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी होगा स्वस्थ और सुंदर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन
आज फोकस में

बिलासपुर में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ, अब मशीन से मिलेगा राशन

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp