
रतनपुर…. भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक मां महामाया देवी नया धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा एवं संवाद किया गया।बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
अभियान के तहत 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकालने तथा आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।बैठक में शक्ति केंद्रों और बूथों को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच सार्थक चर्चा और संवाद हुआ।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में लवकुश कश्यप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर, तिरिथ यादव षजिला उपाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण, दुर्गा प्रसाद कश्यप, मंडल अध्यक्ष रतनपुर, सुनील जायसवाल, प्रदेश सदस्य सूचना का अधिकार, रोहिणी बैसवाड़े, संयोजक सहकारिता विभाग बिलासपुर ग्रामीण, माध्यम सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य, ज्योति भानु प्रताप कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य, मनोहर सिंह राज, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा तथा संतोष यादव, संघ सदस्य रतनपुर सहित अन्य पदाधिकारी मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के दायित्ववान पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का मंच संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री प्रशांत यादव द्वारा किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने तथा आगामी राष्ट्रीय एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

“राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि: भाजपा रतनपुर मंडल की मासिक बैठक, हर घर तिरंगा अभियान पर विशेष मंथन”">







