
नारायणपुर:— जिले के ग्राम परलभाट में ईसाई धर्म मानने वाले तीन परिवारों के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उन्हें गांव से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि 13 अगस्त की रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों, लातों, डंडों और अन्य वस्तुओं से मारपीट की तथा उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए।
पीड़ित परिवारों में दलसाय वड्डे-पूनम, रैनू करंगा-रीना और सोमे उसेंडी शामिल हैं। पीड़ितों के अनुसार उन्हें रात में ही घर से निकाल दिया गया और वे फिलहाल नारायणपुर बस स्टैंड में रहने को मजबूर हैं।
मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में धर्म के आधार पर कथित भेदभाव और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई संबंधी जानकारी सामने आना अभी बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

धर्म के नाम पर मारपीट का आरोप, तीन परिवारों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार">







