Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— नगर पालिक निगम बिलासपुर क्षेत्र के लिंगियाडीह (चिंगराजपारा) में संचालित अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन वितरण को आसान और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित इस ग्रेन एटीएम से करीब 650 बीपीएल राशनकार्डधारी परिवार जुड़े हैं। अब तक 475 हितग्राहियों ने मशीन के माध्यम से चावल का उठाव किया है।
पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, राजकिशोर नगर के समीप स्थापित ग्रेन एटीएम के जरिए हितग्राहियों को राशन लेने के लिए लंबी कतार में लगने या निर्धारित समय का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती। आधुनिक तकनीक से संचालित मशीन के माध्यम से राशनकार्डधारियों को निर्धारित मात्रा में चावल उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस व्यवस्था से राशन वितरण में पारदर्शिता के साथ समय की बचत हो रही है। वहीं, भीड़ और लंबी कतार से राहत मिलने के कारण हितग्राहियों के लिए राशन प्राप्त करना पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो गया है।
ग्रेन एटीएम के माध्यम से चावल वितरण के साथ अब ई-पॉश मशीन से शक्कर और नमक के वितरण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इससे हितग्राहियों को एक ही स्थान पर आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध हो रही है।
महिला स्व-सहायता समूह द्वारा ग्रेन एटीएम का संचालन किए जाने से महिलाओं की सहभागिता और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है। हितग्राहियों ने इस आधुनिक व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि मशीन के माध्यम से कम समय में आसानी से राशन मिल जाता है और भीड़ में खड़े होने की परेशानी भी नहीं होती।
अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम की यह पहल राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक उपयोगी कदम साबित हो रही है।

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न
आज फोकस में

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक
आज फोकस में

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर
आज फोकस में

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर

<span style=अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा">
आज फोकस में

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp