Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….कोटा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा के वार्ड क्रमांक 01 स्थित सूदन पारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हीरो नेताम पिता स्व. जंगलिया नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा, कोटा के कब्जे से 1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर,आरक्षक सत्य प्रकाश यादव,आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 656 अनिल साहू एवं आरक्षक 1199 शैलेन्द्र साहू की विशेष भूमिका रही।

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न
आज फोकस में

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न

<span style=कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार">
आज फोकस में

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक
आज फोकस में

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर
आज फोकस में

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा
आज फोकस में

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp