Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस ने 7 तोला गला हुआ सोना किया बरामद, कटघोरा का सोनार गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर… थाना क्षेत्र में बसों में महिलाओं द्वारा यात्रियों से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटमारी कर चोरी करने वाले गिरोह के मामले में पुलिस ने एक और अहम कार्रवाई की है। चोरी का सोना खरीदने वाले कटघोरा निवासी सोनार गौतम दुबे (35) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महिला झपटमारी गैंग से खरीदता था चोरी का सोना

पुलिस के अनुसार, झपटमारी गैंग के कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में चोरी का सोना खरीदने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कटघोरा के मोहलाईनभाठा निवासी गौतम दुबे, पिता राजेन्द्र कुमार दुबे की तलाश शुरू की।

पूछताछ में कबूली चोरी का सोना खरीदने की बात

पुलिस ने गौतम दुबे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महिला झपटमारी गैंग से चोरी किया गया करीब 7 तोला सोना खरीदने और उसे गलाने की बात स्वीकार की।

67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद

आरोपी की निशानदेही पर रतनपुर पुलिस ने करीब 67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद कर जब्त किया। बरामद सोने की मात्रा लगभग 7 तोला बताई जा रही है।

21 अगस्त को गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

रतनपुर पुलिस ने आरोपी गौतम दुबे को 21 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस की आगे भी जांच जारी

पुलिस अब चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य कड़ियां सामने आने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा।

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर के युवाओं ने उठाई आवाज, क्या अब गरियाबंद के फर्जी शिक्षाकर्मी मामले में प्रदेश के युवा करेंगे आंदोलन

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न
आज फोकस में

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

कोटा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक
आज फोकस में

कोटा में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, एसएसपी और कलेक्टर ने किया जागरूक

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर
आज फोकस में

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, 2012 बैच के आई.ए.एस. शर्मा बने गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा
आज फोकस में

अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp