
विरानी पब्लिक स्कूल सीपत की छात्रा जानवी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, अंडर 17 बालिका वर्ग में मिला गोल्ड
सीपत,,,,26वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता गौरेला पेंड्रा मरवाही में संपन्न हुई l इस प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग, बस्तर संभाग, दुर्ग संभाग, सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया l जिसमें बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीपत की छात्रा जानवी भारद्वाज पिता एस डी भारद्वाज ने अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना पहला मैच रायपुर एवं दूसरा बस्तर को हराकर फाइनल प्रवेश की l
फाइनल मैच में जानवी ने दुर्ग के खिलाड़ी का सामना करती हुई उनको हराकर गोल्ड मैडल जीती l विरानी पब्लिक स्कूल सीपत की छात्रा जानवी ने सिर्फ स्कूल बल्कि बिलासपुर संभाग एवं सीपत क्षेत्र का नाम रोशन किया है l
इनकी जीत पर स्कूल की संचालिका श्रीमती नसीम विरानी,स्कूल प्राचार्या श्रीमती तारा गिरी, स्पोर्ट्स शिक्षक सूर्यप्रकाश चंद्राकर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है l
अपनी जीत की खुशी जाहिर करते हुए जानवी भारद्वाज ने कहा कि यह जीत अपने माता पिता,स्कूल की प्राचार्या,एवं स्पोर्ट्स शिक्षक को जाती है l और कहा कि आगे भी इसी तरह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को बनाए रखने का प्रयास करुंगी l इनके जीत पर पूरे मस्तूरी विकासखंड एवं सीपत क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है l*
*जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली (18अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक )ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से अंडर 17बालिका वर्ग में विरानी पब्लिक स्कूल सीपत की छात्रा जानवी भारद्वाज (सीपत क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा निवासी) अपना प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी ,उक्त जानकारी स्पोर्ट्स शिक्षक सूर्यप्रकाश चंद्राकर ने दिया है l*

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (ताइक्वांडो प्रतियोगिता) गौरेला-पेंड्रा -मरवाही में संपन्न">







