Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्षाबंधन की रात बिलासपुर में बवाल, कोतवाली के बाहर पथराव से मचा हड़कंप

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में रक्षाबंधन की रात उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सिटी कोतवाली थाना परिसर के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे और कुछ लोगों द्वारा पटाखे भी फेंके जाने की जानकारी सामने आई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया।

विवाद के बाद थाने पहुंचे थे दोनों पक्ष

जानकारी के मुताबिक, एक युवक के साथ मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर गाय को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला भी सामने आया। इसे लेकर हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग भी शिकायत करने थाने पहुंचे थे। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही थी, तभी अचानक माहौल बिगड़ गया।

अचानक शुरू हुआ पथराव

थाना परिसर और आसपास मौजूद लोगों के बीच देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। भीड़ में नारेबाजी के साथ कुछ लोगों द्वारा पटाखे दूसरी ओर फेंके जाने की बात भी सामने आई। घटना के दौरान कई लोगों के घायल होने की जानकारी है।

पुलिसकर्मी भी हुए घायल

पथराव की चपेट में पुलिसकर्मी भी आए। तारबाहार थाना प्रभारी रवि तिवारी के सिर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। वहीं आरक्षक सोनू पाल समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।
आंसू गैस के बाद संभले हालात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर के अलग-अलग थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के नहीं मानने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हल्का बल प्रयोग किया गया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

एसएसपी ने संभाली कमान

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस बल को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से होगी उपद्रवियों की पहचान

अब पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वीडियो के जरिए पथराव और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। फिलहाल कोतवाली, खपरगंज और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp