
बिलासपुर में रक्षाबंधन की रात कपड़गंज और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभय शर्मा, शांत साहू, अक्षय सिंह और मनीष गोस्वामी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार जांच की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आए इन चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया।
कोर्ट में पेशी के बाद न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
रक्षाबंधन की रात हुई इस घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति बनी थी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। अब मामले में लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बीच पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।









