
डोंगरिपारा में पुलिस की रेड कार्रवाई, लोहे का धारदार चाकू जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर/कोटा:— जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोटा पुलिस ने धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद कर उसे जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोटा के डोंगरिपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने कब्जे में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर डोंगरिपारा में रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद जुम्मन पिता मोहम्मद बरकत, उम्र 45 वर्ष, निवासी डोंगरिपारा कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 784/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में की गई।
पुलिस कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।
इनकी रही विशेष भूमिका
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक क्रमांक 195 उमाशंकर राठौर, आरक्षक क्रमांक 192 धर्मेंद्र साहू एवं आरक्षक क्रमांक 1356 संजय श्याम की विशेष भूमिका रही।









