Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर के सरकंडा में सूने मकान से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹20 हजार का मशरूका बरामद

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— त्योहार के दौरान सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आदतन चोर को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
​राखी पर बाहर गए थे मकान मालिक, लौटकर देखा तो टूटा था ताला
जानकारी के अनुसार, इमलीभाठा निवासी प्रार्थी शिवशंकर जगत 28 अगस्त को अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने तखतपुर गए थे। 29 अगस्त की शाम जब वे वापस लौटे, तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखा सामान गायब था। प्रार्थी की शिकायत पर थाना सरकंडा में धारा 331(3) और 305(ए) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
​मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इमलीभाठा निवासी शनी राव चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर शनी राव (24 वर्ष) को हिरासत में लिया।
​नशे की लत पूरी करने की थी चोरी
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने नशे की लत पूरी करने के लिए 28 अगस्त की देर रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच सूने मकान का ताला तोड़ा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पास झाड़ियों में बोरी में छुपाकर रखा गया सामान जब्त किया।

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग
आज फोकस में

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह
आज फोकस में

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश
आज फोकस में

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत
आज फोकस में

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!
आज फोकस में

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन
आज फोकस में

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp