Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा शनिवार को कवर्धा शहर के गांधी मैदान तथा भारत माता चौक में आयोजित दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने परंपरा अनुसार सभी ग्वाला भाइयों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें दही हांडी उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें पारंपरिक सम्मान स्वरूप खुमरी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट, नितेश अग्रवाल सहित समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, शहरवासी और यादव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा ने समस्त शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंच से ही सभी उपस्थित जनों के साथ “हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की” का जयघोष कर उत्सव का उल्लास और भी बढ़ा दिया।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि गोविंदा उत्सव कवर्धा की गौरवशाली परंपरा है, जो समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी को धर्म, कर्म और कर्तव्य के प्रति प्रेरित करता है। कृष्ण लीला हमें यह संदेश देती है कि अन्याय और अधर्म पर सदैव धर्म की विजय होती है। शर्मा ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। दही हांडी उत्सव के दौरान हजारों की संख्या में शहरवासी, समाजजन और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरा शहर कृष्ण भक्ति और जयघोष से गुंजायमान रहा।

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग
आज फोकस में

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह
आज फोकस में

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश
आज फोकस में

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत
आज फोकस में

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!
आज फोकस में

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन
आज फोकस में

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp