Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

मरही माता मंदिर में विहिप का आयोजन; उद्देश्य और सामाजिक भूमिका पर मंथन, श्रद्धालुओं ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

गौरेला :—विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर गौरेला स्थित मरही माता मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य, संगठन की विचारधारा तथा समाज और संस्कृति के क्षेत्र में उसकी भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक जागरण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखते हुए समाज में एकता और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

फिल्म के जरिए संस्कृति और आस्था का संदेश

स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में दुर्गेश चित्र मंदिर में सनातनी श्रद्धालुओं के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं समाजजन पहुंचे।

अभिषेक जायसवाल बने नगर संयोजक

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत अभिषेक जायसवाल को गौरेला नगर संयोजक का दायित्व सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों जयप्रकाश शिवदासानी, बृजलाल राठौर, संदीप जायसवाल, सन्नी अगवानी एवं पीयूष अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री प्रकाश साहू ने किया। मुख्य वक्ता विभाग संयोजक सागर पटेल ने संगठन के उद्देश्यों एवं सामाजिक दायित्वों पर विचार रखे।
इस अवसर पर जिला सह मंत्री निखिल परिहार, प्रिया त्रिवेदी, सरिता राठौर, रविंद्र केवट, शुभम गुप्ता, देवांश तिवारी, अनुराग पाण्डेय, बृजेश पुरी, उत्तम राय, मौसम ताम्रकार, संदीप सिंघई, राकेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा हिंदू समाज में एकता और जागरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

नई जिम्मेदारी
अभिषेक जायसवाल को मिली गौरेला नगर संयोजक की जिम्मेदारी

आस्था का संगम
स्थापना दिवस के बाद श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क दिखाई गई ‘हनुमान अंश’ फिल्म

संकल्प
धर्म-संस्कृति के संरक्षण और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग
आज फोकस में

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह
आज फोकस में

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

<span style=धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश">
आज फोकस में

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत
आज फोकस में

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!
आज फोकस में

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन
आज फोकस में

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp