Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…. नगर के वार्ड क्रमांक 04 स्थित बड़ी बाजार में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन की शुरुआत 9 सितंबर 2026 से होगी, जो 15 सितंबर तक चलेगा। कथा व्यास पं. विनोद पाठक (रतनपुर वाले) श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराएंगे।
आयोजक परिवार की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

सात दिनों तक होंगे धार्मिक आयोजन

9 सितंबर को गृह प्रवेश के साथ कथा का शुभारंभ होगा।
10 सितंबर को गौरी गणेश, वेदी पूजन, गौकर्ण महात्म्य और सुकदेव परीक्षित आगमन की कथा होगी।
11 सितंबर को शिवदक्ष, यज्ञ कपिल, ध्रुव-भरत वंश और प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया जाएगा।
12 सितंबर को समुद्र मंथन, वामन अवतार, रामकथा और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होगा।
13 सितंबर को श्रीकृष्ण बाल लीला, राम प्रसंग और रुक्मिणी विवाह की कथा होगी।
14 सितंबर को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं कथा विश्राम होगा।
15 सितंबर को तुलसी वर्षा, हवन-तर्पण, सहस्रधारा, ब्राह्मण भोज, आरती-प्रसाद एवं आशीर्वाद कार्यक्रम के साथ आयोजन का समापन होगा।

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

आयोजक परिवार ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।कथा स्थल: वार्ड क्रमांक 04, बड़ी बाजार, रतनपुर
समय: दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक
दिनांक: 9 से 15 सितंबर 2026

कथा व्यास: पं. विनोद पाठक (रतनपुर वाले)
विनीत: श्रीमती राजकुमारी तंबोली, स्व.  मानिक लाल तंबोली, बड़ी बाजार रतनपुर

दर्शनाभिलाषी: पवन तंबोली एवं श्रीमती पिंकी तंबोली, निरंकार तंबोली एवं श्रीमती मंजु तंबोली

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग
आज फोकस में

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह
आज फोकस में

रायपुर : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश
आज फोकस में

धर्म-संस्कृति के जागरण का संकल्प, स्थापना दिवस पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत
आज फोकस में

पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ पेंड्रा, जयकारों के बीच यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!
आज फोकस में

तहसील का दर्जा मिला, सुविधाएं अब भी कोटा के भरोसे!

<span style=रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन">
आज फोकस में

रतनपुर में 9 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, पं. विनोद पाठक करेंगे कथा वाचन

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp