Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क उजागर, 6 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

50 साइबर अपराध की शिकायतों में करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, 25 दिनों में एक खाते से हुआ ₹2.20 करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन

बिलासपुर:— बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने साइबर वित्तीय अपराधों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 50 साइबर अपराध संबंधी शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 4 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी मिली है।
जांच के दौरान छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा में संचालित ‘अजय फार्म हाउस’ नामक खाते में महज 25 दिनों के भीतर, 18 मई से 12 जून 2026 के बीच, ₹2,20,68,443 की संदिग्ध राशि का लेन-देन पाया गया। बैंक रिकॉर्ड, KYC दस्तावेज, मोबाइल नंबर, तकनीकी साक्ष्य और बैंकिंग लेन-देन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की कड़ियां जोड़ते हुए गिरोह में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराध से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए अन्य लोगों को उपलब्ध कराते थे। खातों के साथ मोबाइल, सिम और बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती थीं। इसके बदले आरोपियों को कमीशन मिलता था। जांच में बैंक खाते उपलब्ध कराने से लेकर उनमें आवश्यक एप्लीकेशन डाउनलोड कर ऑनलाइन गतिविधियों में इस्तेमाल करने तक अलग-अलग आरोपियों की भूमिका सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार सोनी (36), अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंटू (49), भास्कर कश्यप (42), नरेन्द्र कुर्रे (35), आशीष तिवारी (36) और देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन (26) शामिल हैं। इनमें अजय कुमार सोनी के खाते के खिलाफ चंडीगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान और झारखंड समेत विभिन्न राज्यों से 21 शिकायतें मिलीं, जबकि भास्कर कश्यप के खाते से संबंधित 24 शिकायतें सामने आईं।
इसी तरह नरेन्द्र कुर्रे के खाते से संबंधित 2 तथा आशीष तिवारी के खाते से संबंधित 3 साइबर अपराध शिकायतें मिली हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी शिकायतों को मिलाकर विभिन्न राज्यों से कुल 50 शिकायतें सामने आई हैं। मामले में साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की भी जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि कमीशन के लालच में बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराना भी साइबर अपराधियों के नेटवर्क का हिस्सा बन सकता है। बिलासपुर रेंज साइबर थाना की टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और खातों तक पहुंचने के लिए तकनीकी एवं बैंकिंग साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह तथा नोडल अधिकारी गगन कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में रेंज साइबर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, कामिल हक सहित साइबर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण
आज फोकस में

मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों का हुआ प्रशिक्षण

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज
आज फोकस में

संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’ के मंत्र के साथ भाजपा बेलगहना मंडल में कार्यशाला का आगाज

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp