
*गरियाबंद*:- काशी से वडनगर आयोजित होने वाली 21 दिवसीय यात्रा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष दीपक साहू को प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपक साहू को गमछा पहनाकर सम्मानित किया तथा यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे सफल बनाने के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने युवाओं की इस यात्रा को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी युवा कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई। मुख्यमंत्री से सम्मान एवं शुभकामनाएं मिलने के बाद दीपक साहू ने यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही।
यह 21 दिवसीय यात्रा काशी से वडनगर तक विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान युवाओं में राष्ट्रभावना, संगठनात्मक सक्रियता एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दीपक साहू को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू">







