Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- राज्य शासन के निर्देशानुसार 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के गौरवशाली अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से 17 सितंबर 2026 को  भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आशीर्वाद का दीया के तहत भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  वरूण नागेश ने बताया कि अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ-साथ जिला कार्यालय, समस्त परियोजना कार्यालय, सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन 1098 कार्यालय, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड सहित अन्य कार्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सहभागिता करेंगे। दीपोत्सव के माध्यम से सेवा के संकल्प को दीप प्रज्ज्वलित कर समाज में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण का उजाला फैलाने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए भविष्य के नए लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी। आयोजन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ और सेवा का भाव पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों को दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

दक्षता विकास पर शिक्षक सेवाभाव से करे बेहतर कार्य सा—संजय अग्रवाल
आज फोकस में

दक्षता विकास पर शिक्षक सेवाभाव से करे बेहतर कार्य सा—संजय अग्रवाल

एलसीआईटी कालेज की मेजाबनी मे सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुवा आगाज़
आज फोकस में

एलसीआईटी कालेज की मेजाबनी मे सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुवा आगाज़

ग्राम नरगोड़ा में शहीद वीरेंद्र को किया गया याद , कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

ग्राम नरगोड़ा में शहीद वीरेंद्र को किया गया याद , कार्यक्रम का आयोजन

धान की बकाया राशि से सिंचाई तक, किसानों की 11 मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने CM साय के नाम सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

धान की बकाया राशि से सिंचाई तक, किसानों की 11 मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने CM साय के नाम सौंपा ज्ञापन

<span style=25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन">
आज फोकस में

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू
आज फोकस में

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp