Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम नरगोड़ा में शहीद वीरेंद्र को किया गया याद , कार्यक्रम का आयोजन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– ग्राम पंचायत नरगोड़ा में शहीद लांस नायक वीरेंद्र कुमार कैवर्त की 21वीं शहादत दिवस पर मंगलवार को राम मंदिर चौक में श्रद्धांजलि एवं शहीद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके देश के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों की शहादत राष्ट्र के लिए गौरव है। शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त का देश के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। समारोह के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इसके अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में शहीद परिवार का सम्मान किया गया।

वहीं समाज और क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नरगोड़ा की सरपंच कविता मरावी, सचिव संतोष साहू, आन पूर्व सैनिक कल्याण संगठन बिलासपुर संभाग के पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ निषाद (कैवर्त) समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शहीद परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

दक्षता विकास पर शिक्षक सेवाभाव से करे बेहतर कार्य सा—संजय अग्रवाल
आज फोकस में

दक्षता विकास पर शिक्षक सेवाभाव से करे बेहतर कार्य सा—संजय अग्रवाल

एलसीआईटी कालेज की मेजाबनी मे सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुवा आगाज़
आज फोकस में

एलसीआईटी कालेज की मेजाबनी मे सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुवा आगाज़

<span style=ग्राम नरगोड़ा में शहीद वीरेंद्र को किया गया याद , कार्यक्रम का आयोजन">
आज फोकस में

ग्राम नरगोड़ा में शहीद वीरेंद्र को किया गया याद , कार्यक्रम का आयोजन

धान की बकाया राशि से सिंचाई तक, किसानों की 11 मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने CM साय के नाम सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

धान की बकाया राशि से सिंचाई तक, किसानों की 11 मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने CM साय के नाम सौंपा ज्ञापन

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन
आज फोकस में

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू
आज फोकस में

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp