Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

25 हजार दीपों से जगमगाया भूतेश्वरनाथ धाम, ‘आशीर्वाद का दीया’ में उमड़ी जनभागीदारी

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 25 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण सेवा, आभार एवं जनभागीदारी के संदेश से आलोकित हुआ। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, डीएफओ मयंक पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

आशीर्वाद का दीया’ ने दिया सेवा और संकल्प का संदेश –

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से प्रदेशभर में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। पूरे छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का कार्यक्रम रखा गया था।
भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण, आभार और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा—सेवा के 25 वर्ष जनसेवा को समर्पित –

विशिष्ट अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को बिजली, राशन, सड़क, स्कूल और कॉलेज जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपना अधिकांश समय जनसेवा को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जा रहा है और छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन जैसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर दीप निर्माण एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है तथा ग्रामीणों को आजीविका के अवसर मिलते हैं। सांसदअग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना की। सांसद  अग्रवाल ने गरियाबंद जिले की प्राकृतिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि जिला अपनी वन संपदा और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने जिले में उपलब्ध खनिज संपदा का उल्लेख करते हुए हीरा एवं एलेक्जेंड्राइट जैसे खनिजों की उपलब्धता की भी बात कही।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp